MAHNGAI RAHAT CAMP 2023 राजस्थान में महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक चलेगा

महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक

Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 राजस्थान में महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक चलेगा, यहां देखें संपूर्ण जानकारी: राजस्थान में कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैंप का आयोजन करने जा रही है। राजस्थान महंगाई राहत कैंप की शुरुआत 24 अप्रैल 2023 से हो रही है। राजस्थान महंगाई राहत कैंप 30 जून 2023 तक चलेगा। Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 अभ्यर्थी राजस्थान की मुख्य योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 में अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं। Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 के तहत राजस्थान की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 में अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं पात्रता के अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ ले सकते हैं।

MAHNGAI RAHAT CAMP 2023 राजस्थान में महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक चलेगा

राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 की मुख्य योजनाएं

राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 की 10 जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाएं इस प्रकार हैं| इन योजनाओ में पंजीकरण करवाना ना भूल

1 #मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना – अपना गैस सिलेंडर कनेक्शन नंबर और गैस एजेंसी का नाम पंजीकरण करवाकर हर महीने 500 रूपये में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते है |

2 # मुख्य्मंत्री निशुल्क बिजली योजना – अपना बिजली कनेक्शन नम्बर का पंजीकरण महंगाई राहत कैंप में करवा कर हर महीने आपको बिजली के बिल में पहले 100 यूनिट मुफ्त हो जायेंगे

3 # कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क –   – बिजली के कृषि उपभोक्ता बिजली कनेक्शन नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप में जाकर हर महीने 2000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी |

4# मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना –   राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले परिवार महंगाई राहत कैंप में अपना नाम लिखवाकर हर महीने अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट निःशुल्क प्राप्त करेंगे

5#महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना –  यदि नरेगा में आपका जॉब कार्ड बना है तो जॉब कार्ड नंबर को महंगाई राहत कैंप में दर्ज करावा कर 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम मिलेगा  

6 # इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना-   राजस्थान के किसी शहर में रहने वाला व्यक्ति महंगाई राहत कैंप में जाकर अपना नाम लिखवा सकता है|

7#सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना-     जिन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है तथा उसकी राशि एक हजार रूपये से काम है तो वो कैंप में जाकर अपनी राशि एक हजार रूपये करावा सकते है

8#मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 25 लाख रुपए                                                                                         

9 #मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की बढ़ी हुई बीमा राशि 10 लाख रुपए।

10 #कामधेनु पशु बिमा योजना में पशुपालकों को 40 हजार रुपए का पशु बीमा।

                  Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 कैंप का समय

राजस्थान महंगाई राहत कैंप का आयोजन 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक किया जाएगा। इस दौरान कैंप का समय सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।

  • 24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक कैंप
  • 30 जून तक कभी भी रजिस्ट्रेशन संभव
  • सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक समय

               Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 कैंप का आयोजन कहा किया जायेगा ?

प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान के प्रत्येक शिविर में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर लगाएं जाएंगे। गांवों के संग अभियान के तहत 11283 ग्राम पंचायतों और शहरों के संग अभियान के तहत 7500 वार्डों में वार्डवार शिविरों में कैंप लगेंगे। इनके अतिरिक्त 2000 स्थाई महंगाई राहत कैंप भी लगेंगे। ये कैंप जिला प्रशासन द्वारा राजकीय अस्पताल, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, शॉपिंग मॉल्स, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट, पंचायत समिति, नगरपालिका व अन्य राजकीय कार्यालय/सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।

                   राजस्थान महंगाई राहत कैंप हेतु आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 के लिए अभ्यर्थी के पास सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। जिनसे की अभ्यर्थी संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकें।

  • मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना- बिल पर अंकित नंबर/कनेक्शन नंबर
  • गैस सिलेंडर योजना- गैस कनेक्शन नंबर व एजेंसी का नाम
  • महात्मा गांधी नरेगा- जॉब कार्ड नंबर
  • अन्य समस्त योजनाओं के लिए- जन आधार नंबर
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक कॉपी
  • राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राजस्थान चिरंजीवी योजना रजिस्ट्रेशन दस्तावेज

 

राजस्थान महंगाई राहत कैंप official website 

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 के लिए ऑफिशल वेबसाइट लॉन्च कर दी है। राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 181 भी जारी कर दिया है, जिस पर कॉल करके आप योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट 21 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगी।

  • वेबसाइट व टोल फ्री नंबर पर सम्पूर्ण जानकारी (21 अप्रेल से)
  • mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in (21 अप्रेल से)
  • Toll Free Number 181 (21 अप्रेल से)

Rajasthan Mehngai Rahat Camp 2023 Registration

राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें।

  • राजस्थान महंगाई राहत कैंप 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी राहत शिविर या कैंप में जाना होगा।
  • इसमें 1 जिले का अभ्यर्थी दूसरे जिलों के शिविरों में भी जनाधार के जरिए पंजीकरण करवा सकता है.
  • अभ्यर्थी अपने नजदीकी महंगाई राहत कैंप में सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और लाभ उठा सकता है

 

 

Leave a Comment